Advertisement
breaking news

कोकीन मामले में बीजेपी नेत्री पामेला गोस्वामी ने भाजपा नेता राकेश सिंह पर लगाया आरोप

कोलकाता

कोलकाता में कोकीन रखने के आरोप में गिरफ्तार की गई बीजेपी नेता पामेला गोस्वामी ने बड़ा आरोप लगाया है। पामेला ने कहा कि राकेश सिंह को इस मामले में गिरफ्तार किया जाना चाहिए। पामेला का कहना है कि राकेश सिंह की ही उन्हें फंसाने की साजिश है।

Advertisement

 

वहीं राकेश सिंह ने इन आरोपों को निराधार बताया है।  उन्होंने कहा, ‘कोलकाता पुलिस और टीएमसी कुछ भी करा सकती है। अगर कहीं से भी आरोप साबित हो जाता है तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। लेकिन इसके लिए सबूत देना होगा।’

राकेश सिंह ने कहा, ‘ये ममता बनर्जी की साजिश है।बीजेपी को तोड़ने और बदनाम करने की साजिश है।उन्होंने कहा कि जिंदगी में आजतक मैंने चाय नहीं पी, तो कोकीन सिगरेट में कैसे मेरा नाम जोड़ा जा सकता है। इस मामले की जांच होनी चाहिए। कोलकाता पुलिस बीजेपी को बदनाम करने की राजनीति कर रही है, हम डरने वाले नहीं है।

 

पामेला गोस्वामी पर राकेश सिंह ने आगे कहा, “इस लड़की के पापा ने चार महीने पहले थाने में शिकायत की थी कि मेरी लड़की ड्रग एडिक्टिड है, हम अपनी लड़की को निकालना चाहते हैं. हम बीजेपी के सामान्य कार्यकर्ता हैं. अभी आगे और भी बीजेपी नेताओं को बदनाम किया जाएगा.”

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari