Advertisement
breaking news

मुंबई – बीजेपी के माइनॉरिटी सेल का जिला अध्यक्ष निकला बांग्लादेशी नागरिक, हुआ गिरफ्तार

अन्य

मुंबई में बीजेपी के माइनॉरिटी सेल का जिला अध्यक्ष बांग्लादेशी नागरिक निकला है। बीजेपी द्वारा एक बांग्लादेशी को पार्टी पदाधिकारी बनाने पर प्रदेश कांग्रेस ने हमला बोला है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने कहा कि क्या ये संघ जिहाद है।

Advertisement

 

उन्होंने कहा कि भाजपा का उत्तर मुंबई अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष रुबेल शेख बांग्लादेशी निकला है। वहीं बीजेपी ने मामले की गंभीरता को समझते हुए शेख को पद से हटा दिया है।

 

पुलिस ने बताया कि रुबेल ने गैरकानूनी तरीके से भारत की सीमा में प्रवेश किया है। मालवणी पुलिस के एंटी टेरर सेल ने रुबेन के घर की तलाशी ली। तलाशी में उसके घर से जो दस्तावेज मिले वो जाली थे।

 

पुलिस ने जानकारी दी कि रुबेल पर आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने मामले में वीडियो जारी किया है। वीडियो में सावंत ने कहा है कि बीजेपी के कुछ पदाधिकारी गौ माता की तस्करी करते पकड़े गए हैं, इसी के साथ उनके कुछ पदाधिकारी आईएसआई के एजेंट मिल चुके हैं।अब बीजेपी प्रगति की है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari