आज संसद के बजट सत्र की शुरुआत हो गई है। बजट सत्र की शुरुआत में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों संदनों की एक संयुक्त बैठक को संबोधित किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने संसद में दिए अपने पहले अभिभाषण में आत्मनिर्भर भारत, भ्रष्ट्राचार, सामाजिक न्याय, समेत कई मुद्दों का जिक्र किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, सरकार ने बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के लिए काम किया है। बीते कुछ वर्षों में सरकार के प्रयासों का नतीजा है कि अनेक मूल सुविधाएं आज या तो शत-प्रतिशत आबादी तक पहुंच चुकी हैं या फिर उस लक्ष्य के बहुत निकट हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ मंदिर तो दूसरी ओर संसद का निर्माण हुआ। हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी। एक तरफ जहाँ धार्मिक धाम का काम हुआ तो वही दूसरी तरफ मेडिकल कॉलेज का भी निर्माण हुआ। एक तरफ जहाँ योग आयुर्वेद में हमने काम हम फार्मेसी के क्षेत्र में भी आगे बढे हैं। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का बड़ा स्पेस पॉवर बन रहा है।
