sunlight news

कोलकाता से बेंगलुरु जा रहे यात्री की फ्लाइट में बिगड़ी हालत, हुई मौत

कोलकाता
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

कोलकाता। शनिवार सुबह कोलकाता से बेंगलुरु के लिए इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई 822 से रवाना हुए एक यात्री की फ्लाइट में तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान राजकुमार कर्मकार के रूप में हुई है। वह पश्चिम बंगाल के मालदा जिला का रहना वाल था।
राजकुमार के रिश्तेदार ने बताया कि शनिवार सुबह वह रिश्तेदार के साथ कोलकाता हवाई अड्डे से फ्लाइट में बेंगलुरु के लिए निकले थे।उड़ान भरने के 45 मिनट बाद राजकुमार शौचालय गए और लौटते ही तबीयत खराब हो गई। तुरंत क्रु-मेंबर्स को जानकारी दी गई।फ्लाइट को ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित बीजू पटनायक इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। राजकुमार फ्लाइट में ही अचेत हो गए थे। लैंडिंग के बाद उन्हें तुरंत एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।राजकुमार के परिजन भी सूचना मिलते ही बेंगलुरु पहुंच गए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। समझा जाता है कि संभवत: हार्ट अटैक की वजह से मौत हुई है। घटना की जांच के लिए इंडिगो ने भी एक टीम का गठन किया है।

Share from here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *