Advertisement
breaking news

पवन वर्मा ने छोड़ी तृणमूल, जा सकते हैं नीतीश के साथ

बंगाल

तृणमूल पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पवन वर्मा ने पार्टी छोड़ दी है। पिछले साल ही उन्होंने पार्टी जॉइन की थी और इसके बाद उनको राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया था।

Advertisement

पवन वर्मा ने ट्वीट किया, ‘ममता जी, कृपया टीएमसी से मेरा इस्तीफा स्वीकार करें। मैं आपका धन्यवाद देता हूं कि आपने मेरा इतना गर्मजोशी के साथ टीएमसी में स्वागत किया था। ऑल द बेस्ट।’

उनके इस कदम के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि वह एक बार फिर से नीतीश कुमार के साथ ही जा सकते हैं। नीतीश कुमार ने पवन वर्मा को 2020 में पार्टी से बाहर कर दिया था। दोनों ही नेताओं को नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने पर पार्टी से हटाया गया था।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari