breaking news

मेघालय में हिंसा के बाद मुख्यमंत्री के घर पर फेंके गए पेट्रोल बम, गृहमंत्री का इस्तीफा

अन्य
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

मेघालय में पूर्व विद्रोही नेता चेरिशस्टारफील्ड थांगख्यू की मौत के बाद हिंसा बढ़ती जा रही है। विरोध कर रहे लोगों ने मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा के निजी आवास पर रविवार को पेट्रोल बम से हमला किया है। जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

 

स्वतंत्रता दिवस पर राज्य की राजधानी और आसपास के इलाकों में तोड़फोड़ और आगजनी के बाद राज्य सरकार ने शिलांग में कर्फ्यू लगा दिया है और कम से कम चार जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर पाबंदी लगा दी गई है।

 

इस बीच, मेघालय के गृह मंत्री लखमेन रिंबुई ने शिलांग में एक पूर्व उग्रवादी को पुलिस द्वारा गोली मारने के मामले में हुई हिंसा के बीच इस्तीफा दे दिया है। साथ ही रिंबुई ने मुख्यमंत्री संगमा से आत्मसमर्पण करने वाले प्रतिबंधित हाइनीवट्रेप नेशनल लिबरेशन काउंसिल के स्वयंभू महासचिव चेरिस्टरफील्ड थांगखियू को गोली मारने के मामले की न्यायिक जांच करने का भी अनुरोध किया।

 

थांगखियू की 13 अगस्त को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वह राज्य में हुए सिलिसिलेवार आईईडी धमाकों के संबंध में अपने घर पर छापेमारी के दौरान पुलिस टीम पर कथित रूप से चाकू से हमला करने का प्रयास कर रहा था।

Share from here