Petrol Diesel Price Hike – फिर बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम

देश

Petrol Diesel Price Hike – मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के बीच, देश में एक हफ्ते के अंदर दूसरी बार ईंधन की कीमतें बढ़ा दी गई हैं।

Petrol Diesel Price Hike

मंगलवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगभग 96 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है।

इससे पहले 15 मई को पेट्रोल डीजल के दामों में 3 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई थी। जिसका सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ा था।

अब, मंगलवार को हुई नई बढ़ोतरी के बाद, राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल 87 पैसे और महंगा हो गया है और अब यह 98.64 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

कोलकाता में, पेट्रोल की कीमत में सबसे ज्यादा 96 पैसे की बढ़ोतरी हुई है, जिससे यह 109.70 रुपये प्रति लीटर हो गया है। जबकि डीजल की कीमत 94 पैसे बढ़कर 96.07 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

Share from here