Piyush Pandey – एड गुरु पद्मश्री पीयूष पांडे का निधन हो गया। 70 साल की उम्र में मुंबई में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार आज मुंबई में किया जाएगा।
Piyush Pandey
पीयूष की कलम से घर घर में फेमस हुए एड्स लिखे गए थे। पियूष पण्डे ने ‘मिले सुर मेरा तुम्हारा’ गाना लिखा था जो हर किसी के दिल को छू गया।
इसके अलावा पियूष ने ‘अबकी बार मोदी सरकार’ भी लिखा था। पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीएम ने X पर लिखा, ‘पीयूष पांडे क्रिएटिविटी के लिए जाने जाते थे।
एडवर्टाइजिंग की दुनिया में उन्होंने शानदार योगदान दिया। मैं उनके साथ हुई बातचीत को सालों तक संजोकर रखूंगा। उनके दुनिया से जाने से बहुत दुखी हूं। उनके परिजन के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।’
Share from here
