Advertisement

पीएम किसान सम्मान निधि के तहत आज आठवीं किस्त जारी करेंगे पीएम मोदी

देश

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत आठवीं किस्त किसानों के खातों में आज भेजी जाएगी। पीएम मोदी आज सुबह 11 बजे एक समारोह में किसानों को ये किस्त जारी करेंगे। वर्चुअल माध्यम से होने वाले इस समारोह में देशभर के करीब 9.5 करोड़ किसानों के खाते में 19,000 करोड़ रुपये भेजे जाएंगे। अब तक इस योजना के तहत 1.15 लाख करोड़ रुपये किसान परिवारों के खातों में हस्तांरित किए जा चुके हैं।

Advertisement

 

बंगाल के किसानों को पहली बार मिलेगी राशि
आज का दिन बंगाल के किसानों के लिए भी खास है क्योंकि लगातार मोदी सरकार के इस स्कीम के बंगाल में क्रियान्वयन का विरोध करती रही ममता सरकार ने आखिरकार अपना रूख बदलने का फैसला किया है। आज बंगाल के किसानों के खाते में पहली बार इस स्कीम के तहत पैसा भेजा जाएगा। 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari