Advertisement
breaking news

वायुसेना भी ऑपरेशन गंगा में होगी शामिल, यूक्रेन से लोगों को निकालेंगे C-17 विमान

देश

 यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों एवं छात्रों को निकालने के लिए भारत सरकार ‘ऑपरेशन गंगा’ चला रही है। सरकार ने यूक्रेन के पड़ोसी देशों से चलाए जा रहे इस मिशन को और तेज करने का फैसला किया है।

Advertisement

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वायु सेना को ‘ऑपरेशन गंगा’ से जुड़ने के लिए कहा है। पीएम के निर्देश के बाद भारतीय वायु सेना के C-17 विमान आज से ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत उड़ान शुरू कर सकते हैं।

 

यूक्रेन में युद्ध शुरू होने के बाद भारतीय नागरिक एवं छात्र पड़ोसी देशों, रोमानिया, हंगरी और पोलैंड पहुंचे हैं, यहां से विशेष विमानों के जरिए सरकार नागरिकों को निकाल रही है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari