Advertisement

BJP के पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी का निधन, PM मोदी ने जताया दुःख

देश

यूपी के संतकबीरनगर लोकसभा सीट से पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी का निधन हो गया है। वे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। लिवर में दिक्कत के चलते इलाज के लिए उन्हें भर्ती कराया गया था। लेकिन बुधवार देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। 

Advertisement

 

उनके निधन की खबर से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है। पीएम सहित बीजेपी के कई बड़े नेता ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

 

पीएम ने लिखा, ‘शरद त्रिपाठी के असमय निधन से दुखी हूं। समाज की सेवा करने के साथ ही निचले तबके के लोगों के लिए काम करना उन्हें पसंद था। संत कबीर दास जी के आदर्शों को लोकप्रियता  दिलाने के लिए उन्होंने प्रयास किए। उनके समर्थकों और परिजनों के लिए सांत्वना। ओम शांति।’ 

 

केंद्रीय मंत्री स्मृती इरानी ने ट्वीट कर लिखा है कि मैं निशब्द हूं। ऐसा लगता अभी बोल उठेगा शरद ‘ चल दीदी क्षेत्र में कार्यक्रम करना है’। चला गया , प्रभु की यही इच्छा थी। ईश्वर शरद त्रिपाठी जी की आत्मा को शांति दें, अपने श्री चरणों में स्थान दें।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari