Advertisement
http://sunlightnews.co.in/karnataka-election-congress-manifesto/

पीएम मोदी का गुजरात दौरा आज, अस्पताल, नैनो यूरिया संयंत्र की देंगे सौगात

गुजरात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को गुजरात जाएंगे जहां वह एक नवनिर्मित अस्पताल का दौरा करेंगे, सहकारी संस्थाओं के प्रमुखों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे और नैनो यूरिया (तरल) संयंत्र का उद्घाटन भी करेंगे।

Advertisement

 

पीएम मोदी ने खुद आज के दौरे के बारे में 3 ट्वीट कर जानकारी देते हुए कहा कि वो आज गुजरात में रहेंगे और राजकोट तथा गांधीनगर के कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। माना जा रहा है कि राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी की कोशिश पाटीदार समाज को साधने की है क्योंकि 2017 के चुनाव यह समाज बीजेपी से खफा हो गया था।

 

पीएम मोदी ने अपने पहले ट्वीट में कहा, “आज गुजरात में रहूंगा, जहां राजकोट और गांधीनगर में कार्यक्रमों में शिरकत करूंगा। इन कार्यक्रमों में स्वास्थ्य सेवा, सहकारिता और किसान कल्याण जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari