Advertisement

यूपी विधानसभा में ममता बनर्जी पर बरसे योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा चुनाव में सपा के लिए वोट मांगने पहुंची पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनाव के बाद कहीं अशांति नहीं हुई, जबकि बंगाल के मुकाबले यहां की आबादी दोगुनी है।

Advertisement

 

सीएम योगी ने कहा, ”2017 में स्थानीय निकाय के चुनाव में कोई गड़बड़ी नहीं हुई। 2019 लोकसभा चुनाव में कहीं हिंसा नहीं हुई। 2021 में पंचायत चुनाव हुए थे, शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव हुए। 2022 से शांतिपूर्ण तरीके से विधानसभा चुनाव संपन्न हुए। हर दल अपनी बात कह रहा था, लेकिन चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हुए।”

विधानसभा चुनाव के दौरान अखिलेश यादव के साथ मंच साझा करने वालीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा, ”चुनाव में सपा के समर्थन के लिए बंगाल से एक दीदी आईं थीं। वहां क्या हालत थी। चुनाव बाद वहां हिंसा की 12 हजार घटनाएं हुईं थीं। 294 विधानसभा सीटों में से 142 पर हिंसा की घटनाएं हुईं थीं। यही नहीं 25 हजार बूथ प्रभावित हुए थे। भाजपा के 10 हजार से अधिक कार्यकर्ता सेल्टर होम में जाने को मजबूर हुए थे। 57 की हत्या हुई, 123 से अधिक महिलाओं के साथ अमानवीय व्यवहार हुआ। 7 हजार शिकायतें दर्ज हुई। बंगाल की आबादी यूपी के मुकाबले आधी है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari