Advertisement
PM Modi in Ayodhya

PM Modi in Ayodhya – 22 जनवरी को श्रीराम ज्योति जलाएं, दीपावली मनाएं – पीएम मोदी, पढ़ें सम्बोधन के अहम बिंदु

देश उत्तर प्रदेश

PM Modi in Ayodhya – 22 जनवरी के प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रधानमंत्री ने आज अयोध्या को रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट की सौगात दी, रोड शो भी किया और फिर बटन दबाकर अयोध्या को कई सौगात दी।

Advertisement

PM Modi in Ayodhya

पीएम मोदी ने यूपी को कई परियोजनाओं की सौगात देते हुए संबोधित किया।

पीएम ने कहा कि सबसे हाथ जोड़कर निवेदन है कि 22 जनवरी को श्रीराम ज्योति जलाएं दीपावली मनाएं।

22 जनवरी की शाम पुरे देश में जगमग जगमग होनी चाहिए। पीएम ने कहा कि सबकी इच्छा है कि अयोध्या आए दर्शन करें लेकिन सबसे हाथ जोड़कर निवेदन है कि 22 जनवरी के बाद ही सुविधानुसार आए।

साढ़े 500 वर्ष इन्तजार किया है तो थोड़ा और इन्तजार कर लीजिये। सुरक्षा के लिहाज से भी 22 जनवरी को आने से बचिए।

PM Modi in Ayodhya – उन्होंने कहा कि अयोध्या वासियों की उत्सुकता स्वाभाविक है मैं भी उतना ही उत्सुक हूँ जितना आप हैं।

उन्होंने कहा कि आज के दिन का इतिहास में बहत्वपुर्ण इतिहास रहा है। 1943 में 30 दिसंबर को अंडमान में झंडा फहरा कर भारत की आजादी का जयघोष किया था।

PM Modi in Ayodhya – पीएम ने कहा कि एक समय था कि इसी अयोध्या में रामलला टेंट में थे। आज श्रीराम को ही नहीं बल्कि ४ करोड़ लोगों को पक्का घर मिला है।

उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि आने वाले समय में अयोध्या नगरी अवध क्षेत्र ही नहीं बल्कि पुरे यूपी को विकास की दिशा देने वाली है।

उन्होंने कहा कि मुझे ख़ुशी है कि आज स्टेशन और एयरपोर्ट का उद्घाटन करने का मौका मिला।

उन्होंने कहा कि वन्दे भारत, नमो भारत और अमृत भारत ये त्रिशक्ति ट्रेने रेलवे का कायाकल्प करने वाली है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari