Advertisement
breaking news

Rajasthan Cabinet Expansion – राजस्थान में मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, 22 ने ली शपथ, देखें पूरी सूची

राजस्थान

Rajasthan Cabinet Expansion – राजस्थान में मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। राज्यपाल कलराज मिश्र ने सभी को शपथ दिलाई। इनमें 12 ने कैबिनेट मंत्री, 5 राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार), 5 राज्य मंत्री पद की शपथ ली।

Advertisement

Rajasthan Cabinet Expansion

सबसे पहले किरोड़ीलाल मीणा ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। उनके बाद गजेंद्र सिंह खींवसर ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली।

राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़, मदन दिलावर, बाबूलाल खराड़ी, जोगाराम पटेल, सुरेश सिंह रावत, अविनाश गहलोत, जोराराम कुमावत, हेमंत मीणा, कन्हैया लाल चौधरी, सुमित गोदारा ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली।

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में संजय शर्मा, गौतम कुमार दक, झाबर सिंह खर्रा, सुरेंद्र पाल सिंह टीटी, हिरालाल नागर ने शपथ ली।

राज्यमंत्री के रूप में ओटाराम देवासी, मंजू बाघमार, विजय सिंह चौधरी, के के बिश्नोई, जवाहर सिंह बेढम ने शपथ ली।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari