Advertisement
PM Modi in Barrackpore

PM Modi in Barrackpore – बैरकपुर से पीएम ने दी 5 गारंटी, टीएमसी पर लगाया 2 लाख 30 हजार करोड़……

बंगाल

PM Modi in Barrackpore – पीएम मोदी ने आज बैरकपुर में अर्जुन सिंह के समर्थन में सभा की। उन्होंने कहा कि बंगाल की बैरकपुर की धरती इतिहास रचने वाली धरती है।

Advertisement

PM Modi in Barrackpore

पीएम ने कहा कि टीएमसी ने बंगाल को घोटाले का गढ़ बना दिया है। पीएम ने कहा कि एक समय मे बंगाल घुसपैठियों के खिलाफ क्रांति किया करता था और आज घुसपैठिए टीएमसी के संरक्षण में फल फूल रहे हैं।

अपनी आस्था का पालन करना भी मुश्किल हो गया – पीएम

PM Modi in Barrackpore – पीएम ने कहा कि बंगाल में अपनी आस्था का पालन करना भी मुश्किल हो गया है। पीएम ने कहा ये सरकार रामनवमी नही मनाने देती।

इन लोगों ने बंगाल में हिंदुओं को दोयम दर्जे का नागरिक बनाकर रख दिया है – पीएम मोदी

पीएम ने कहा कि टीएमसी के एमएलए ने कहा कि हिंदुओं को भागीरथी में बहा देंगे। पीएम ने पूछा कि ये सब किसके सहारे हो रहा है। पीएम ने कहा कि इन लोगों ने बंगाल में हिंदुओं को दोयम दर्जे का नागरिक बनाकर रख दिया है।

टीएमसी ने CAA को भी झूठ के रंग में रंग दिया – पीएम मोदी

पीएम ने कहा कि टीएमसी ने CAA को भी झूठ के रंग में रंग दिया है। पीएम ने कहा इससे किसी की नागरिकता नही जाएगी।

पीएम की 5 गारंटी

PM Modi in Barrackpore – पीएम ने कहा कि मैं आज 5 गारंटी देकर जा रहा हूँ।

उन्होंने कहा जब तक मोदी है तबतक

  1. धर्म के आधार पर आरक्षण नही होगा।
  2. SC/ST/OBC का आरक्षण कोई खत्म नही कर पाएगा।
  3. रामनवमी मनाने/ राम की पूजा करने से कोई नही रोक पाएगा।
  4. राममंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को कोई पलट नही सकता।
  5. CAA को कोई भी रद्द नही कर सकता।

उन्होंने CAG रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि 2 लाख 30 हजार करोड़ का हिसाब टीएमसी ने नही दिया है।शिक्षक भर्ती घोटाला हुआ।

पीएम ने कहा ये सब लूट की पाई पाई का हिसाब मोदी लेगा। नोटों के पहाड़ के मालिकों को छोड़ा नही जाएगा। पीएम ने कहा कि कोई भी भ्रष्टाचारी बचने वाला नही है।

पीएम ने सन्देशखाली पर कहा कि पहले तो गुनहगार को पुलिस ने बचाया और अब नया खेल चल रहा है पीड़ितों को डराने का।

पीएम ने कहा ये सब इसीलिए हो रहा है क्योंकि आरोपी का नाम शेख शाहजहां है। उन्होंने कहा ये सब तुष्टिकरण की राजनीति है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari