Advertisement

PM Modi leaves for South Africa to attend G20 summit – PM मोदी जी20 समिट के लिए दक्षिण अफ्रीका रवाना

देश विदेश

PM Modi leaves for South Africa to attend G20 summit – पीएम मोदी साउथ अफ्रीका के लिए रवाना हो गए हैं।

Advertisement

PM Modi leaves for South Africa to attend G20 summit

पीएम जोहान्सबर्ग में G20 समिट में शामिल होंगे। वो 21-23 नवंबर के बीच अफ्रीका दौरे पर रहेंगे।इस समिट में कई कई ग्लोबल मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

अपने साउथ अफ्रीका के दौरे से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं सिरिल रामफोसा के बुलावे पर रिपब्लिक ऑफ़ साउथ अफ्रीका जा रहा हूं।

पीएम ने कहा कि मैं साउथ अफ्रीका की प्रेसीडेंसी में जोहान्सबर्ग में हो रहे 20वें G20 लीडर्स समिट में शामिल होऊंगा।

ये एक खास समिट होगा क्योंकि यह अफ्रीका में होने वाला G20 का पहला समिट होगा। 2023 में G20 की भारत की प्रेसीडेंसी के दौरान अफ्रीकन  यूनियन G20 का मेंबर बन गया था।

इस साल के G20 की थीम एकजुटता, समानता और स्थिरता रही है, जिसके ज़रिए साउथ अफ्रीका ने नई दिल्ली, भारत और रियो डी जनेरियो, ब्राज़ील में हुए पिछले समिट के नतीजों को आगे बढ़ाया है।

उन्होंने कहा कि मैं समिट में वसुधैव कुटुम्बकम और एक धरती, एक परिवार और एक भविष्य के हमारे विज़न के हिसाब से भारत का नज़रिया पेश करूंगा।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari