PM Modi Letter – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के नागरिकों के नाम एक खुला पत्र जारी कर राज्य के विकास, कानून-व्यवस्था और कल्याणकारी योजनाओं के मुद्दों पर अपनी बात रखी है।
PM Modi Letter
प्रधानमंत्री ने अपने पत्र की शुरुआत जय मां काली के साथ की। पीएम ने अपने पत्र में लिखा कि मेरे सोनार बंगाल का सपना देखने वाला हर व्यक्ति पीड़ा में है।
पीएम ने लिखा कि अब बस कुछ ही महीनों में पश्चिम बंगाल का भविष्य सुनिश्चित हो जाएगा। आने वाली पीढ़ी का भविष्य किस दिशा में आगे बढ़ेगा, यह आपके सोच-समझकर फैसले पर निर्भर करता है।
पीएम ने लिखा कि मैंने मन की गहराइयों से एक संकल्प लिया है। वो है पश्चिम बंगाल को ‘विकसित’ और समृद्ध बनाने का संकल्प।
PM Modi Letter – पीएम ने लिखा कि राज्य सरकार के असहयोग और विरोध के बावजूद, आज पश्चिम बंगाल के करीब 5 करोड़ लोग ‘जन-धन योजना’ के माध्यम से बैंकिंग व्यवस्था से जुड़े हैं।
‘स्वच्छ भारत अभियान’ के तहत राज्य में 85 लाख शौचालयों का निर्माण किया गया है। जब राज्य की सत्ताधारी पार्टी गरीबों का निवाला छीन रही है, तब हमने छोटे व्यापारियों और उद्यमियों को 2.82 लाख करोड़ रुपये का लोन देकर मदद का हाथ बढ़ाया है।
‘अटल पेंशन योजना’ के तहत 56 लाख वरिष्ठ नागरिकों को बुढ़ापे में आर्थिक मदद मिलने की संभावना बनी है।
‘उज्ज्वला योजना’ के माध्यम से 1 करोड़ से अधिक परिवारों को रसोई गैस कनेक्शन मिला है। पीएम ने लिखा कि हमारे किसान पूरे देश का पेट भरते हैं, आज पश्चिम बंगाल में वही अन्नदाता अपने परिवार का पेट पालने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
ऐसे कठिन परिस्थिति में ‘किसान सम्मान निधि’ के जरिए 52 लाख से अधिक किसानों को सीधे आर्थिक सहायता देकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाकर, मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूँ।
स्वतंत्रता के बाद पश्चिम बंगाल देश की अर्थव्यवस्था की दिशा तय करता था और औद्योगिक विकास में अग्रणी था। लेकिन आज इस गौरवशाली राज्य की जर्जर हालत देखकर मेरा मन व्यथित हो उठता है।
पिछले छह दशकों के कुशासन और तुष्टिकरण की राजनीति के कारण पश्चिम बंगाल को जो अपूरणीय क्षति हुई है, उसे बयान नहीं किया जा सकता।
एक तरफ, रोजगार के अभाव में युवा दूसरे राज्यों में पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं, तो दूसरी तरफ, पश्चिम बंगाल में मेरी माताएं और बहनें आज सुरक्षित महसूस नहीं करतीं।
पीएम ने लिखा कि स्वामी विवेकानंद और रविंद्रनाथ ने जिस बंगाल का सपना देखा था, वह आज वोट-बैंक की संकीर्ण राजनीति, हिंसा और अराजकता में डूबता हुआ नजर आ रहा है।
महान सपूतों की पवित्र भूमि अवैध घुसपैठ और घोटालों के खिलाफ हिंसा से कलंकित है। कविगुरु रविंद्रनाथ ठाकुर का सोनार बंगाल पर नकली वोटर हावी हो रहे हैं।
अराजकता के अंधेरे में डूबते पश्चिम बंगाल को देखकर आज पूरा देश चिंतित है। लेकिन कब तक हम चुपचाप यह सब सहते रहेंगे? अब परिवर्तन अनिवार्य है।
देश के कई राज्यों में आज जीवन स्तर बेहतर हुआ है, गरीबों के चेहरे पर मुस्कान आई है। ‘आयुष्मान भारत’ से स्वास्थ्य सुरक्षा मिली है और युवाओं को रोजगार मिला है और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित हुई है।
पश्चिम बंगाल भी अब बदलाव और प्रगति की राह पकड़े। पीएम ने लिखा मेरे प्रिय पश्चिम बंगाल वासियों, आप सभी से मेरी विनम्र अनुरोध है कि आप भी इस विकास यात्रा में शामिल हों।
आपकी सेवा का अवसर मिलने की बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहा हूँ। एक ऐसा अवसर, जहां मन भयमुक्त होगा और मस्तक ऊँचा होगा, जहां भ्रष्टाचार और कुशासन से मुक्ति मिले। माताओं-बहनों की सुरक्षा सुनिश्चित हो।
PM Modi Letter – हमारे बच्चों को रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों में न जाना पड़े। बंगाल की संस्कृति अपनी खोई हुई गरिमा वापस पाए।
धार्मिक हिंसा के शिकार हमारे भाइयों-बहनों को CAA के माध्यम से नागरिकता मिले और मेरा पश्चिम बंगाल अवैध घुसपैठ से मुक्त होकर सुशासन की राह पर आगे बढ़े।
भारत माता के वीर सपूत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के अथक प्रयासों से ही आज पश्चिम बंगाल भारत का एक अभिन्न अंग है।
PM Modi Letter – पीएम ने लिखा उनके सपनों के पश्चिम बंगाल को फिर से जिंदा करें और कंधे से कंधा मिलाकर 2026 में ‘विकसित पश्चिम बंगाल’ बनाने की शपथ लें।
