Advertisement
Mann ki Baat pm modi

कोरोना के नए वेरिएंट से दुनियाभर में चिंता, पीएम मोदी कुछ देर बाद करेंगे अधिकारियों के साथ बैठक

देश

कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन ने भी दुनियाभर के देशों की चिंता बढ़ा दी है। इन सभी हालात के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। पीएम मोदी कोरोना के ताजा हालात और देश में वैक्सीनेशन को लेकर आला अफसरों के साथ बैठक करेंगे।

Advertisement

 

जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी की ओर से कोरोना को लेकर बुलाई गई ये बैठक आज 10.30 बजे से होगी। पीएम मोदी ने बैठक ऐसे समय बुलाई है जब देश के स्कूल-कॉलेजों में भी कोरोना तेजी से फैल रहा है।

 

कर्नाटक, तेलंगाना, राजस्थान, ओडिशा समेत देश के अलग-अलग राज्यों से छात्रों और शिक्षकों के कोरोना की चपेट में आने की खबरें आ रही हैं।

 

कोरोना के नए वेरिएंट ने भी दुनियाभर के देशों की चिंता बढ़ा दी है। अमेरिका समेत कई देशों ने इंटरनेशनल फ्लाइट्स, खास तौर पर दक्षिण अफ्रीका की उड़ानों को लेकर सख्ती बरतने का ऐलान कर दिया है वहीं भारत इन्हें शुरू करने की तैयारी में है। 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari