Advertisement
PM Modi in Barrackpore

PM Modi Road Show Kolkata- पीएम मोदी का आज कोलकाता में रोड़ शो, बारासात-जादवपुर में करेंगे सभा

बंगाल

PM Modi Road show Kolkata – लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के प्रचार के लिए कोलकाता आ रहे हैं। आज पीएम उत्तर कोलकाता में रोड-शो करेंगे। उनकी दो सभा भी होनी है।

Advertisement

PM Modi Road show Kolkata

वे बारासात और जादवपुर लोकसभा क्षेत्रों में सभा करेंगे।उनकी पहली सभा उत्तर 24 परगना के अशोकनगर में होगी। इसके बाद बारुईपुर में सभा खत्म कर शाम 6 बजे उत्तरी कोलकाता में उनका रोड-शो शुरू होगा।

रोड-शो श्यामबाजार से हाथीबागान होते हुए विवेकानंद रोड और बिधान सरणी क्रासिंग पर आएगा। बीजेपी सूत्रों के मुताबिक, रोड-शो शुरू होने से पहले मोदी बागबाजार में मायेर बाड़ी (सारदादेवी के घर) भी जाएंगे।

बीजेपी द्वारा इस रूट पर 40 जगहों पर पीएम मोदी का स्वागत किया जाएगा। प्रत्येक मंच पर बंगाल की विभिन्न सांस्कृतिक छवि प्रस्तुत की जाएगी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari