Advertisement
pm-modi-to-be-honored-with-uae-highest-civilian-honor-order-of-zayed

प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे अबू धाबी, ऑर्डर ऑफ जायद से होंगे सम्मानित

विदेश

अबू धाबी। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार शाम अबू धाबी पहुंचे हैं। वह दो दिवसीय संयुक्त राष्ट्र अमीरात के दौरे पर हैं। यह जानकारी शनिवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।

Advertisement

समाचार चैनल खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अबू धाबी एक्जीक्यूटिव अफेयर्स अथॉरिटी के अध्यक्ष खलदून खलीफा अल मुबारक ने अबू धाबी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर प्रधानमंत्री और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। शनिवार को प्रधानमंत्री को यूएई के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ जायद से सम्मानित किया जाएगा। मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले भारतीय नेता होंगे।

नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि महामहिम क्राऊन प्रिंस मोहम्मद बिन जायेद के साथ बातचीत करने और भारत और यूएई के बीच दोस्ती की पूरी श्रृंखला पर चर्चा करने के लिए उत्सुक हूं। इस यात्रा के दौरान आर्थिक संबंधों को गहरा करना भी एजेंडे में होगा। उल्लेखनीय है कि मोदी शनिवार रात को बहरीन चले जाएंगे और वहां भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari