Mann ki Baat pm modi

प्रधानमंत्री मोदी करेंगे स्टार्टअप कारोबारियों से बात

देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से स्टार्टअप कारोबारियों से बातचीत करेंगे। कृषि, स्वास्थ्य, उद्यम प्रणाली, अंतरिक्ष, उद्योग 4.0, सुरक्षा, फिनटेक, पर्यावरण आदि सहित विभिन्न क्षेत्रों के स्टार्टअप इस बातचीत में भाग लेंगे।

 

ग्रोइंग फ्रॉम रूट्स, नजिंग द डीएनए, फ्रॉम लोकल टू ग्लोबल, भविष्य की प्रौद्योगिकी, विनिर्माण क्षेत्र में चैंपियंस का निर्माण और सतत विकास सहित मूल विषयों के आधार पर 150 से अधिक स्टार्टअप उद्योगों को छह वर्किंग ग्रुप में विभाजित किया गया है। बातचीत के दौरान प्रत्येक ग्रुप बताए गए मूल विषय पर प्रधानमंत्री के समक्ष एक प्रस्तुति देगा।

Share from here