Advertisement
Pm modi

त्रिपुरा – पीएम मोदी 1.47 लाख PMAY-G लाभार्थियों को जारी करेंगे पहली किस्त

त्रिपुरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज त्रिपुरा के लोगों को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। पीएम मोदी, त्रिपुरा के एक लाख 47 हजार से ज्यादा लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण की पहली किस्त जारी करेंगे।

Advertisement

 

वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए इस मौके पर लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे 700 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम ट्रांसफर की जाएगी। प्रधानमंत्री की पहल पर त्रिपुरा के लिए कच्चा घर की योजना को पक्के घर के निर्माण में बदल दिया गया है।

 

ये फैसला त्रिपुरा की भू-जलवायु स्थिति को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। कार्यक्रम में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari