पीएम आज करेंगे डिजिटल इंडिया की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ बातचीत

देश
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज डिजिटल इंडिया की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ बातचीत करेंगे। एक जुलाई को सरकार की इस महत्वपूर्ण पहल के छह साल पूरे हो रहे हैं।

 

डिजिटल इंडिया पहल भारत को डिजिटल रूप से सशक्त समाज और ज्ञान अर्थव्यवस्था में बदलने के उद्देश्य से शुरू की गई थी। 

 

कार्यक्रम में डिजिटल इंडिया की महत्वपूर्ण उपलब्धियों को लेकर एक वीडियो प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद प्रधानमंत्री डिजिटल इंडिया की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ बातचीत करेंगे। मंत्रालय के सचिव अजय साहनी कार्यक्रम का संचालन करेंगे।

Share from here