Advertisement
breaking news

बांग्लादेश: दुर्गा पूजा पंडाल में कुरान रखने वाले की हुई पहचान, CCTV फुटेज से हुआ खुलासा

विदेश

बांग्लादेश के दुर्गा पूजा के पंडालों में हुए हमलों में अब बांग्लादेश की कोमिला पुलिस ने खुलासा किया है कि हिंसा भड़काने के पीछे जो व्यक्ति जिम्मेदार था उसकी पहचान कर ली गई है।

Advertisement

 

पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति ने दुर्गा पूजा के पंडाल में ले जाकर कुरान को रख दिया था जो हिंसा का कारण बना। पुलिस ने बताया कि इस मामले में 35 साल के इकबाल हुसैन से पूछताछ की जा रही है जिसने इस घटना को अंजाम दिया। 

 

बांग्लादेश में पुलिस ने पंडाल में लगे निगरानी कैमरों से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण करने के बाद हिंसा में इकबाल हुसैन के होने का खुलासा किया।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari