सनलाइट, कोलकाता। पुष्करणा प्रीमियर लीग (PPL 2026) के सेमीफाइनल में 9 जेम्स और पुष्करणा यंगस्टार्स ने जीत हासिल की।
PPL 2026
1 फरवरी को खेले जाने वाले फाइनल में दोनों टीमें आमने सामने होंगी। फाइनल नरेन्द्रपुर के आरकेएम स्टेडियम में खेला जाएगा।
शनिवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल में 9 जेम्स ने पुष्करणा हिटर्स को 22 रनों से हराया। 9 जेम्स की ओर से उदित पुरोहित ने 62 और राज कलवाणी ने 59 रन बनाए।
जवाब में पुष्करणा हिटर्स की टीम 145 रन ही बना सकी। 9 जेम्स की ओर से हिमांशु जोशी ने 4 विकेट लिए।
दूसरा सेमीफाइनल यंगस्टार्स और तारा थंडर्स के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए यंगस्टार्स ने 213 रनों का विशाल लक्ष्य रखा।
इसमें पार्थ पुरोहित का शतक (117) भी शामिल था। अंकित बोहरा ने भी 52 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली।
जवाब में तारा थंडर्स 90 रनों पर ही सिमट गई। टीम 14.2 ओवर्स में ही ऑल आउट हो गई। 8 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी नही छू पाए।
पुष्करणा यंगस्टार्स की ओर से नींव पुरोहित ने शानदार गेंदबाजी की और 7 विकेट चटकाकर टीम की जीत सुनिश्चित की।
