Advertisement

पृथ्वी शॉ हुए चोटिल, नहीं खेलेंगे पहला टेस्ट

खेल

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छह दिसम्बर से शुरू हो रहे चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला के पहले भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ, पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। शॉ ऑस्ट्रेलिया एकादश के खिलाफ चार दिवसीय अभ्यास मैच के तीसरे दिन चोटिल हो गए हैं। तीसरे दिन फील्डिंग के दौरान पृथ्वी शॉ के बाएं पैर के एंकल में चोट लग गई है।
मिडविकेट बाउंड्री पर खड़े पृथ्वी ने एक कैच पकड़ने की कोशिश की जिसमें उनका एंकल मुड़ गया और वो दर्द से कराहते हुए गिर पड़े। इसके बाद टीम फिजियो दौड़े-दौड़े आए और उन्हें उठाया। टीम फिजियो अपने कंधे पर इस युवा खिलाड़ी को उठा कर लेकर गए, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया। अब ऐसे में पृथ्वी शॉ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में होने वाले पहले टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे।
उल्लेखनीय है कि शॉ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने पदार्पण श्रृंखला में जोरदार खेल दिखाया था। उन्होंने अपने पहले ही मैच में शतक जमाया था। अगर शॉ इस बड़ी चोट की वजह से नहीं खेल पाते हैं तो फिर केएल राहुल और मुरली विजय की जोड़ी पहले टेस्ट में पारी की शुरूआत करेगी।

Advertisement
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *