Advertisement

प्रदेश युवा कांग्रेस का चुनाव जीते सद्दाब, हारे सोमेन के बेटे

कोलकाता

कोलकाता। प्रदेश कांग्रेस युवा अध्यक्ष के चुनाव में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा के बेटे रोहन मित्र की हार हुई है। जबकि पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी के करीबी माने जाने वाले सद्दाब खान ने प्रदेश कांग्रेस युवा अध्यक्ष के रूप में जीत दर्ज की है। सद्दाब ने सोमेन मित्रा के बेटे को करीब 2000 वोटों से मात दी है।
प्रदेश कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि सद्दाब की जीत की वजह से एक बार फिर प्रदेश कांग्रेस में अधीर रंजन चौधरी को मजबूती मिली है। उल्लेखनीय है कि रविवार और सोमवार को राज्य भर के सभी जिले में प्रदेश कांग्रेस युवा अध्यक्ष के लिए मतदान हुआ था। तीन चरणों में मतदान प्रक्रिया पूरी हुई थी। बुधवार सुबह 8:00 बजे से कोलकाता के विधान भवन स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मतगणना शुरू हुई थी। गणना के बाद पता चला कि सद्दाब खान को 9195 वोट मिले थे जबकि रोहन मित्रों को 7269 वोट हासिल हुए थे। दोनों के बीच जीत का अंतर 1926 वोटों का है।
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद अधीर गुट के लोगों ने जमकर खुशियां मनाई है हालांकि सोमेन मित्रा ने भी नए प्रदेश युवा अध्यक्ष सद्दाब खान को बधाई दी और उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सद्दाब की नियुक्ति के बाद प्रदेश कांग्रेस को राज्य में नई मजबूती मिलेगी।

Advertisement
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *