BGMI – फैंस के लिए खुशखबरी, लौट रहा है BGMI

तकनीक

अगर आप PUBG फैंस हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। भारत में एक बार फिर से बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) की वापसी होने जा रही है। सरकार की तरफ से Krafton के इस पापुलर गेम BGMI को पिछले साल जुलाई में प्राइवेसी और सिक्योरिटी की वजह से बैन कर दिया गया था। अब बहुत जल्द भारतीय यूजर्स दोबारा BGMI खेल सकेंगे।

भारत में BGMI की वापसी की पुष्टि Krafton की तरफ से कर दी गई है

भारत में बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया की वापसी की पुष्टि भी Krafton की तरफ से कर दी गई है। BGMI गेम PUBG मोबाइल इंडिया का रिब्रांडेड वर्जन है इसे क्राफ्टन ने कुछ बदलाव के साथ लॉन्च किया था। Krafton India के सीईओ Sean Hyunil Sohn ने जानकारी देते हुए कहा कि हम भारतीय अथॉरिटीज के आभारी हैं जो देश में दोबारा BGMI को लागू करने की इजाज दे दी है।

Battlegrounds Mobile India टेस्टिंग पीरियड के लिए होगा शुरू

गेम को लेकर जो रिपोर्ट सामने आ रही है उसके मुताबिक सरकार ने BGMI को 3 महीने की टेस्टिंग पीरियड के लिए शुरू करने के लिए कहा है। इन 90 (BGMI comeback for 90 days) दिनों में सरकार इस बात पर गौर करेगी कि क्या ऐप भारत के सभी नियमों को फॉलो करती है या नही। अगर ऐप पर किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं मिलती तो इसे बिना प्रतिबंध के साथ यूजर्स के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।

अब 24 घंटे नहीं खेल पाएंगे यूजर्स
BGMI की भारत में वापसी तो हो रही है लेकिन इस बार नियम बदले हुए होंगे। माना जा रहा है कि बीजीएमआई इस बार प्लेयर्स के लिए 24×7 उपलब्ध नहीं होगा। इस बार इसे खेलने के लिए समय सीमा तय हो सकती है। इसके साथ ही गेम में ब्लड जैसे ग्राफिक्स को हटाने का भी वादा डेवलपर की तरफ से किया गया है।

Share from here