Advertisement
breaking news

Pune – पुणे में 4 साल की बच्ची से रेप-हत्या के दोषी को फांसी की सजा, 59 दिन में..

महाराष्ट्र

Pune – पुणे में 4 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी और हत्या करने के मामले में 59 दिनों के भीतर आरोपी को फांसी की सजा सुनाई है।

Advertisement

Pune

1 मई को नसरापुर गांव में अपनी दादी के घर के बाहर खेल रही चार साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर ले आरोपी एक बाड़े में ले गया।

वहां उसका यौन उत्पीड़न किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। ग्रामीणों ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।।

इस मामले में आज पुणे की अदालत ने POCSO की तीन धाराओं के तहत आरोपी को फांसी की सजा सुनाई।

65 साल के भीमराव कांबले पर अपहरण, बलात्कार, छेड़छाड़ और हत्या सहित कुल सात मामले दर्ज किए थे।

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने 137 पन्नों का अंतिम फैसला तैयार किया।

65 वर्षीय आरोपी भीमराव प्रभाकर कांबले ने अपना जुर्म कबूल कर लिया था। इस मामले में अंतिम 26 जून को पुणे की विशेष अदालत ने आरोपी को दोषी करार दिया था।

न्यायालय ने अपने निर्णय को तय करने के लिए देश के पूर्व न्यायिक मामलों का आधार लिया है, जिनमें बलात्कार और अमानवीय हत्या जैसे जघन्य अपराधों के लिए पहले भी दोषियों को फांसी की सजा दी जा चुकी है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari