Advertisement

पंजाब में आज होगा मंत्रिमंडल विस्तार, 5 मंत्रियों की हो सकती है छुट्टी

अन्य

पंजाब में आज मंत्रिमंडल विस्तार होगा। राज्य के नवनियुक्त मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बताया था कि राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार रविवार को होगा। चन्नी के नेतृत्व वाली नई पंजाब कैबिनेट में सात नए चेहरों को शामिल किए जाने की संभावना है।

Advertisement

 

वहीं दूसरी ओर अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली सरकार का हिस्सा रहे पांच मंत्रियों को नई सरकार से बाहर किए जाने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी कल राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मिलने राजभवन पहुंचे थे। नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को होने की संभावना है।

 

पंजाब कैबिनेट में शामिल होने वाले विधायकों की लिस्ट को अंतिम रूप दे दिया गया है। मंत्रिमंडल के गठन की चुनौती से निपटने के लिए दिल्ली में शुक्रवार देर रात तक चरणजीत सिंह चन्नी की कांग्रेस आलाकमान के साथ बैठक चली, जिसमें मंत्रियों के नामों पर मुहर लगाई गई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पंजाब कैबिनेट को हरी झंडी दे दी है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari