Advertisement

अमेरिका से 157 नायाब कलाकृतियां वापस ला रहे हैं पीएम मोदी

देश

पीएम नरेंद्र मोदी का तीन दिवसीय अमेरिका दौरा पूर्ण हो गया है, जिसके बाद अब वह वापस भारत लौट रहे हैं। पीएम अपने साथ अमेरिका से कुछ पुरानी और दुर्लभ कलाकृतियां लेकर वापस आ रहे हैं। बाइडेन प्रशासन ने पीएम मोदी को गिफ्ट के तौर पर 157 कलाकृतियां दी हैं।

Advertisement

 

यह सभी कलाकृतियां 11वीं सीई से 14 वीं सीई की अवधि के साथ-साथ 2000 ईसा पूर्व की हैं। कुछ वस्तुएं दूसरी सीई से टेराकोटा फूलदान से संबंधित हैं। 45 कलाकृतियां प्राचीन समय की हैं। इसे बिफोर कॉमन एरा का बताया गया है। 

इन 157 कलाकृतियों व वस्तुओं में 10वीं शताब्दी की बलुआ पत्थर से तैयार की गई डेढ़ मीटर की नक्काशी से लेकर 12वीं शताब्दी की उत्कृष्ट कांसे की 8.5 सेंटीमीटर ऊंची नटराज की मूर्ति शामिल है।

 

 157 कलाकृतियां और पुरावशेषों में से 71 कलाकृतियां सांस्कृतिक हैं, अन्य मूर्तियों में से हिंदू धर्म की 60, बौद्ध धर्म की 16 और जैन धर्म की 9 मूर्तियां हैं। इसके अलावा 18 वीं शताब्दी के एक म्यान सहित एक तलवार भी सौंपी गई है। इस शिलालेख में गुरु गोविंद सिंह का नाम फारसी में अंकित है।

 

ये वे कलाकृतियां हैं, जिन्हें चोरी, अवैध व्यापार और तस्करी के जरिए लाया गया था और अमेरिका ने इसे जब्त कर लिया. अमेरिका ने उन्हीं कलाकृतियों को पीएम मोदी को वापस सौंपने का फैसला किया है। पीएम मोदी ने अमेरिका द्वारा भारत को पुरावशेषों और कलाकृतियों को वापस भेजने के फैसले की सराहना की है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari