Advertisement
breaking news

किसानों के विरोध के बाद सरकार का यूटर्न, पंजाब और हरियाणा में आज से होगी धान की खरीद

पंजाब हरियाणा

पंजाब और हरियाणा में खरीफ की प्रमुख फसल धान की खरीद आज यानी तीन अक्तूबर से शुरू होगी। दोनों राज्यों ने शनिवार को यह जानकारी दी। राज्यों ने कहा कि केंद्र सरकार ने इस बारे में उनके आग्रह को स्वीकार कर लिया है। इससे पहले केंद्र ने भारी बारिश की वजह से धान की खरीद को 10 अक्तूबर तक टाल दिया था। दोनों राज्यों के किसानों ने इसका पुरजोर विरोध किया था। इसके बाद केंद्र ने फैसला बदल दिया।

Advertisement
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari