Advertisement
breaking news

NCB की बड़ी कार्रवाई – मुंबई के पास क्रूज पर चल रही रेव पार्टी पर छापा, बड़े एक्टर के बेटे समेत 10 हिरासत में

महाराष्ट्र

 नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारियों ने मुंबई तट पर एक क्रूज पर आयोजित की जा रही एक रेव पार्टी का भंडाफोड़ किया है। इस छापेमारी में एक टॉप बॉलीवुड अभिनेता के बेटे सहित 10 लोगों को हिरासत में लिया गया।

Advertisement

 

एक गुप्त सूचना मिलने के बाद, मुंबई के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े और अन्य एनसीबी अधिकारी यात्रियों ने शिप पर सवार होकर छापेमारी की। जब जहाज मुंबई से निकलकर समुद्र के बीच में पहुंचा तो रेव पार्टी शुरू हो गई। इसके बाद अभी तक यात्री बने अधिकारी कार्रवाई में जुट गए।

 

बॉलीवुड सुपरस्टार का बेटा भी शामिल

ऑपरेशन में 10 लोगों को हिरासत में लिया गया, जिसमें एक सुपरस्टार का बेटा भी शामिल था। सभी को मुंबई लाया जाएगा। 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari