Advertisement
breaking news

कौन बनेगा पंजाब का सीएम, 11 बजे विधायक दल की बैठक में एलान संभव

अन्य

पंजाब का नया मुख्यमंत्री कौन होगा ये तय करने के लिए आज कांग्रेस विधायक दल (CLP) की बैठक दोबारा आयोजित की जाएगी। करीब 11 बजे पंजाब भवन में सभी विधायक इकट्ठा होंगे और सर्वसहमति से किसी एक नाम पर फैसला किया जाएगा। आखिर में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पंजाब के नए सीएम के नाम का मुहर लगाएंगी।

Advertisement

 

पंजाब में नए मुख्यमंत्री के रूप में जिन नामों की चर्चा चल रही है, उसमें पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़, पूर्व मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, राज्यसभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा और अम्बिका सोनी के नाम चर्चा में है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari