Advertisement

राजस्थान की सियासत में दिखा पंजाब का असर, CM अशोक गहलोत के OSD लोकेश शर्मा ने दिया इस्तीफा

राजस्थान

पंजाब में हो रही राजनीतिक उठापटक के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। शर्मा ने शनिवार देर रात करीब 12.30 बजे अपना इस्तीफा सीएम गहलोत को भेजा है।

Advertisement

 

इस्तीफे के पीछे की वजह उन्होंने खुद के एक ट्वीट बताया है। लोकेश शर्मा ने शनिवार को अपने ट्वीटर हैंडल से एक ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने लिखा था कि ”मजबूत को मजबूर, मामूली को मगरूर किया जाए…। बाड़ ही खेत को खाए, उस फसल को कौन बचाए !!

 

शर्मा ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि उनके ट्वीट को राजनीतिक रंग देते हुये पंजाब के घटनाक्रम से जोड़ा जा रहा है। इसलिये वे अपना इस्तीफा दे रहे हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari