Advertisement
breaking news

पूर्वी मिदनापुर में सड़क हादसा, 4 की मौत

बंगाल

पूर्वी मिदनापुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक लॉरी की एक ऑटो से आमने-सामने की टक्कर में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।

Advertisement

 

पूर्वी मिदनापुर में मरिशदार दाईसाई के पास ऑटो लॉरी से टकरा गया। हादसे में ऑटो चालक समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद भीड़ ने एक पुलिस वाहन में तोड़फोड़ की और उसमें आग लगा दी। विरोध शुरू हो गया।

 

हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 116 पर सुबह हुआ। घायलों को कांथी अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लॉरी चालक फरार हो गया।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari