Advertisement
breaking news

ऐप कैब के लिए राज्य सरकार की गाइडलाइंस, ड्राइवरों की होगी काउंसलिंग

कोलकाता

राज्य सरकार शहर में ऐप कैब हिंसा को रोकने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। नबान्न ने 22 पेज की गाइड बनाई है। जिसमे बताया गया कि ड्राइवरों की काउंसलिंग की जाएगी कि यात्रियों के साथ महिलाओं के साथ कैसा व्यवहार किया जाए। 

Advertisement

 

चालकों का 30 घंटे का प्रशिक्षण अनिवार्य होगा। महिला यात्रियों के साथ कैसे व्यवहार किया जाए, इस पर ड्राइवर को परामर्श। कार में पैनिक बटन होना अनिवार्य होगा जिसको दबाते ही पुलिस स्टेशन में अलार्म बज जाएगा। महिला यात्रियों के लिए अलग ऐप।
एप के जरिए आप लालबाजार के कंट्रोल रूम में कॉल कर सकते हैं।

 

किसी भी सूरत में वाहन चालकों द्वारा शराब या नशीली पदार्थो का सेवन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महिला यात्रियों की सुरक्षा ही नहीं, ऐप कैब का किराया भी राज्य सरकार ने तय किया है। सर्वाधिक बेस फेयर भी 256 रुपए 25 पैसे किया गया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari