Advertisement

पुष्करणा ब्रह्म बगीचा शिव टेंपल ट्रस्ट के अध्यक्ष का निधन

सामाजिक
  • बीकानेर में ली अंतिम सांस, मंगलवार को होगा अंतिम संस्कार

सनलाइट, कोलकाता/बीकानेर। लिलुआ के 125 वर्ष पुराने पुष्करणा ब्रह्म बगीचा के अध्यक्ष एवं समाजसेवी श्रीलाल पुरोहित का सोमवार दोपहर बीकानेर में निधन हो गया।

Advertisement

श्रीलाल पुरोहित का अंतिम संस्कार मंगलवार को बीकानेर में होगा। कोलकाता की कई संस्थाओं से जुड़े रहे श्रीलाल लगभग 15 वर्षों से ब्रह्म बगीचा के अध्यक्ष थे।

इससे पहले वे उपाध्यक्ष का पद भी संभाल चुके थे। श्रीलाल पुरोहित के निधन पर कोलकाता पुष्करणा समाज में शोक की लहर है।

उनके निधन पर केपीएस अध्यक्ष सुशील कुमार पुरोहित, श्री श्री मनसापूरण गवरजा माता सेवा ट्रस्ट के मंत्री राजकुमार व्यास, ट्रस्टी श्रीगोपाल व्यास,

छोटू लाल पुरोहित, श्री रामदेव मित्र मंडल के पूनम चंद रंगा, श्री रामदेव बाल मंडल के जेठमल रंगा, विप्र फाउंडेशन के सचिव राज कुमार व्यास,

राजस्थान ब्राह्मण संघ के पूर्व मंत्री महेंद्र पुरोहित, आशापुरण गवरजा माता मंडली लिलुआ के संस्थापक सचिव बसंत कुमार पुरोहित, सचियाय माता ट्रस्ट लिलुआ के दाऊ लाल देरासरी, केपीएस मंत्री दिलीप पुरोहित, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता हीरालाल किराडू,

श्री पुष्टिकर सेवा समिति के प्रधान मंत्री राज कुमार पुरोहित, पी शीतल हर्ष, ब्रह्म बगीचा ट्रस्ट के सचिव शिव किशन किराडू, सहित समाज के अनेक लोगों ने गहरा शोक प्रकट किया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari