Advertisement
breaking news

Qatar Ras Laffan – कतर के रास लाफान में विस्फोट, 12 भारतीयों की मौत, विदेश मंत्री ने….

देश विदेश

Qatar Ras Laffan – कतर के रास लाफ़ान में गैस प्लांट में भीषण धमाका हुआ, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई है।

Advertisement

Qatar Ras Laffan

धमाके में 12 भारतीय नागरिकों की भी मौत हो गई है। इस घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं। घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और उनका इलाज चल रहा है।

कतर के अधिकारियों ने इस घटना की पुष्टि की है और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई है। भारत का दूतावास भी मामले पर नजर रखे हुए है और प्रभावित लोगों की मदद कर रहा है।

साथ ही, मृतकों के शव जल्द भारत भेजने की प्रक्रिया भी की जा रही है। विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने विस्फोट में भारतीय नागरिकों सहित अन्‍य लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

सोशल मीडिया  पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि दोहा स्थित भारतीय दूतावास कतर के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है और इस त्रासदी से प्रभावित भारतीय नागरिकों के परिवारों की सहायता का प्रयास कर रहा है। उन्होंने पीड़ितों और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari