Advertisement
mamata banerjee

Mamata Banerjee – भवानीपुर चुनाव नतीजों को ममता बनर्जी की चुनौती; हाईकोर्ट ने EVM, VVPAT और CCTV फुटेज सुरक्षित रखने का दिया आदेश

कोलकाता

Mamata Banerjee – ममता बनर्जी ने भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव नतीजों को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट का रुख किया था।

Advertisement

Mamata Banerjee

कोर्ट ने अब इस मामले से जुड़े CCTV फुटेज को सुरक्षित रखने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने निर्देश दिया कि EVM, VVPAT और CCTV फुटेज को सुरक्षित रखा जाए और साफ तौर पर कहा कि कोर्ट की इजाज़त के बिना कोई भी डेटा डिलीट नहीं किया जा सकता।

इस मामले की अगली सुनवाई दो महीने बाद होगी। उल्लेखनीय है कि ममता बनर्जी भवानीपुर में सुवेंदु अधिकारी से 15,114 वोटों के अंतर से चुनाव हार गई थीं।

ममता बनर्जी ने हाल ही में भवानीपुर चुनाव नतीजों को चुनौती देने के लिए कोर्ट का रुख किया और एक चुनावी याचिका दायर की।

वह 16 जून को डोला सेन, कल्याण बनर्जी के साथ खुद हाई कोर्ट में पेश हुईं थी। इससे पहले, 2021 में नंदीग्राम में सुवेंदु अधिकारी से हारने के बाद भी ममता कोर्ट गई थीं, यह मामला आज भी अनसुलझा है।

भारत के चुनाव आयोग के पास चुनाव डेटा को सुरक्षित रखने के बारे में खास नियम हैं। इन नियमों के तहत, CCTV और वेबकास्टिंग से जुड़ा डेटा नतीजे घोषित होने के 45 दिनों तक सुरक्षित रखा जाता हैजबकि प्रिंटेड VVPAT पर्चियां एक साल तक रखी जाती हैं।

अगर उस अवधि के दौरान नतीजों को लेकर कोई कानूनी चुनौती दी जाती है और कोर्ट कोई आदेश जारी करता है, तो कानूनी कार्यवाही पूरी होने तक सारा डेटा सुरक्षित रखना ज़रूरी होता है। इसी तरह, EVM मेमोरी लॉग भी 45 दिनों तक सुरक्षित रखे जाने चाहिए।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari