Advertisement

रायपुर महाधिवेशन – “हम सत्याग्रही और BJP-RSS वाले सत्ताग्रही – राहुल गांधी

छत्तीसगढ़

कांग्रेस का रायपुर महाधिवेशन आज समाप्त हो रहा है। आखिरी दिन राहुल गांधी ने अपने संबोधन में देश के हालात, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और गोतम अडानी मामले पर भी बात की। उन्होंने कहा कि जबतक अडानी की सच्चाई सामने नहीं आएगी, तबतक हम सवाल पूछते रहेंगे। उन्होंने बीजेपी-आरएसएस को ‘सत्ताग्रही’ बताया और कहा कि हम ‘सत्यग्रही’ हैं। इस दौरान उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा और कश्मीर में तिरंगा फहराने का जिक्र कहते हुए कहा कि पीएम मोदी ने श्रीनगर में बीजेपी के 15-20 लोगों के साथ तिरंगा फहराया था, जबकी हमने कश्मीर के लाखों युवाओं के जरिये तिरंगा फहराया। राहुल ने कहा, “भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मैंने बहुत कुछ सीखा। मैं अपने देश के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल चला. यात्रा के दौरान हजारों लोग मुझसे और पार्टी से जुड़े। मैंने किसानों की सभी समस्याओं को सुना और उनके दर्द को महसूस किया। हमने भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से कश्मीर के युवाओं में तिरंगे के लिए प्यार जगाया, भाजपा ने इसे छीन लिया।”

Advertisement
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari