Advertisement

निशिथ प्रामाणिक पर हुए हमले के विरोध में थाना घेराव

कोलकाता

सनलाइट, कोलकाता। निशिथ प्रामाणिक पर हुए हमले के विरोध में पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष डॉ सुकांत मजूमदार द्वारा सभी जिलों के मुख्य पुलिस थानों का घेराव का निर्देश दिया गया। इस पर उत्तर कोलकाता जिला अध्यक्ष तमघ्नों घोष, पार्षदा मीनादेवी पुरोहित, किशन झवर, जिला उपाध्यक्ष राजीव सिन्हा के नेतृत्व में बड़ाबाजार थाना, पोस्ता थाना और जोड़ासांको थाना का घेराव कर थाना प्रभारियों को ज्ञापन सौंपा गया।

Advertisement

ज्ञापन में साधारण जन मानस और विपक्षी दल के कार्यकर्ताओं के सुरक्षा की मांग की गई। अनील खरवार, धर्मेंद्र शाह, सुनील हर्ष, रंजीत ठाकुर, आकाश मिश्रा, राजीव तिवारी, राजेश शाह सहित सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता इस घेराव में शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि हाल ही में कूचबिहार के दिनहाटा इलाके में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने जाने के दौरान गृह एवं युवा मामले और खेल राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक के काफिले पर हमला हुआ था।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari