Raj Bhavan Abhiyan – राज्यपाल के खिलाफ सड़कों पर उतरा तृणमूल का शिक्षा सेल

कोलकाता
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Raj Bhavan Abhiyan – राज्यपाल के खिलाफ तृणमूल शिक्षा सेल पूर्व घोषित राजभवन अभियान के तहत आज सडको पर उतरा।

Raj Bhavan Abhiyan

रानी रासमणि एवेन्यू से शुरू हुआ अभियान राज भवन तक पहुँचना था। हाथों में काले झंडे, व्यंग्यात्मक कार्टूनों वाली तख्तियाँ लेकर तृणमूल शिक्षा सेल ने राज्यपाल बोस के इस्तीफे की मांग की।

इस पूर्व घोषित कार्यक्रम को रोकने के लिए पुलिस पहले से ही तैयार थी। राजभवन के सामने बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किये गये थे।

राजभवन के गेट पर तृणमूल शिक्षा सेल के जुलूस के पहुंचने से पहले ही पुलिस ने बैरिकेड्स लगा दिये थे। तृणमूल शिक्षा सेल के सदस्यों की पुलिस से नोकझोंक हुई।

Share from here