breaking news

Tollywood Actress Death – टॉलीवुड अभिनेत्री की रहस्यमयी मौत

कोलकाता
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Tollywood Actress Death – पश्चिम बंगाल के हरिदेबपुर में एक ओटीटी अभिनेत्री की रहस्यमय मौत हुई है। हरिदेबपुर बनमाली बनर्जी रोड पर अभिनेत्री सुष्मिता दास का शव बरामद किया गया।

Tollywood Actress Death

बताया गया कि बीती रात जब एक्टिंग टीचर संजय नस्कर  अपने घर पर आए तो उन्होंने एक्ट्रेस की लटकती हुई लाश देखी। फिर पुलिस को सूचना दी गई।

संजय नस्कर करीब पांच साल से यहां किराये पर रह रहा था। चूँकि वह एक एक्टिंग टीचर थे इसलिए उनके घर बहुत सारे बच्चे आते रहते थे।

पिछले 6 से 7 महीनों से नियमित रूप से सुष्मिता दास को यहां आते देखते थे। सुष्मिता रात में यहीं रुकती भी थीं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सुष्मिता दास ने एक सुसाइड नोट लिखा है जिसमें बताया गया है कि संजय नस्कर के कई महिलाओं के साथ संबंध थे।

एक्टिंग के लालच ने कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद कर दी है। मृतक अभिनेत्री का घर हल्दिया में है। एक्टिंग और पढ़ाई के लिए वह कोलकाता आई । फिर ये हादसा हुआ।हरिदेबपुर थाने की पुलिस घटना की जाँच शुरू कर दी है।

Share from here