breaking news

Rajasthan की महिलाएं कह रहीं है – लड़की हूं तो क्या राजस्थान में बच सकती हूं – BJP

राजस्थान

Rajasthan – भाजपा ने राजस्थान और पश्चिम बंगाल में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार पर प्रेस कांफ्रेंस की।

शहजाद पूनावाला ने कहा कि राजस्थान की कानून व्यवस्था को पिछले 4 साढ़े 4 साल में अशोक गहलोत के रहते हुए ध्वस्त करने का काम किया गया।

शहजाद ने कहा कि जिस समय पर जिस कालखंड में हम लोग बात कर रहे हैं नारी शक्ति को वंदन करने की हमारे सांसद ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित किया उस समय राजस्थान की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो रही है।

शहजाद ने जयपुर जिले में जमवा रामगढ़ की एक तस्वीर दिखाई जिसमे एक महिला के शव को किस प्रकार से दिनदहाड़े आधा जला छोड़ दिया गया।

शहजाद ने कहा कि सड़कों पर उस महिला के साथ क्या-क्या बर्बरता गुजरी होगी यह आप कल्पना भी नहीं कर सकते।

राजस्थान की महिलाएं कह रही है लड़की हूं तो क्या राजस्थान में बच सकती हूं – BJP

उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी नारा लगाती है लड़की हूं लड़ सकती हूं। पर राजस्थान की महिलाएं कह रही है लड़की हूं तो क्या राजस्थान में बच सकती हूं।

इसके अलावा उन्होंने हनुमानगढ़ सीकर की घटनाओं की भी बात की।उन्होंने बताया कि राजस्थान में न्याय न मिलने पर किस तरह से महिला ने आत्महत्या कर ली।

राजस्थान के बाद शहजाद ने पश्चिम बंगाल की उत्तर 24 परगना की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि माँ पद्मावत की धरती से लेकर माँ दुर्गा की धरती तक महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं पर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन क्यों चुप है।

Share from here