Advertisement

जोधपुर – तेज रफ्तार ऑडी कार ने कई लोगों को रौंदा, एक की मौत, 8 घायल

राजस्थान

राजस्थान के जोधपुर में एक अनियंत्रित ऑडी कार सड़क के पास बनी झुग्गी झोपड़ियों में घुस गई। इस हादसे में करीब 8 लोग घायल हो गए और एक की मौत हो गई है।

Advertisement

 

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि एक तेज रफ्तार ऑडी कार ने पहले पीछे से स्कूटी सवार लड़की को जोरदार टक्कर मारी। जिससे वो कई फीट हवा में उछलकर जमीन पर गिर गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद कार सड़क के किनारे बनी झुग्गी-झोपड़ियों में घुस गई, जिसकी चपेट में आने से 8 लोग घायल हो गए और एक की मौत हो गई।

 

जानकारी के अनुसार मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जोधपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। चालक को हिरासत में ले लिया गया है। कार के चालक ने नियंत्रण खो दिया जिससे वह कई दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी। चालक की पहचान शास्त्री नगर थाने के नंदनवन ग्रीन इलाके के 50 वर्षीय अमित नांगल के रूप में हुई है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari