Rakesh Tikait ने कोलकाता की घटना पर एक ऐसा बयान दिया है जिससे डॉक्टरों के एक वर्ग में रोष दिख रहा है।
Rakesh Tikait
राकेश टिकैत ने एक मीडिया चैनल को इंटरव्यू में कहा कि देश में कई अन्य घटनाएं हुई हैं, लेकिन इस एक घटना को हाईलाइट किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि क्या वहां की सरकार को बदनाम करने की साजिश है। उन्होंने कहा कि रेप और हत्या हुई है उसका केस दर्ज कर लिया गया है लेकिन 10 दिन से इस मामले को हाईलाइट किया जा रहा है।
राकेश टिकैत ने कहा कि बंगाल की सरकार को गिराना, राष्ट्रपति शासन लगना और बंगाल की सत्ता पर काबिज होने की ये साजिश है।
राकेश टिकैत ने इस मौके पर बांग्लादेश में तख्तापलट को लेकर भी बातचीत की। साथ ही किसान ट्रैक्टर मार्च को लेकर भी चर्चा की।
