दिग्गज वकील राम जेठमलानी का निधन

देश
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

देश के दिग्गज वकीलों में शुमार राम जेठमलानी का रविवार सुबह 95 साल की उम्र में निधन हो गया। जेठमलानी पिछले दो हफ्ते से गंभीर तौर पर बीमार थे।

जेठमलानी अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय कानून मंत्री और शहरी विकास मंत्री भी रहे हैं। साल 2010 में उन्हें सुप्रीम कोर्ट बार असोसिएशन का अध्यक्ष भी चुना गया था।

एक वकील होने के नाते जेठमलानी ने देश के कई बहुचर्चित केस भी लड़े हैं। इनमें कई केस काफी विवादित भी रहे हैं। पीएम ने भी ट्वीट कर जेठमलानी के निधन पर दुख जताया है।

Share from here