Advertisement

रामदेव बाल मण्डल के दशमी महोत्सव का शुभारंभ आज

सामाजिक

कोलकाता। सिंघागढ़ मोड़ स्थित श्री रामदेव मन्दिर में दशमी महोत्सव का उद्घाटन आज शाम होगा। रामदेव बाल मण्डल द्वारा आयोजित दो दिवसीय दशमी महोत्सव का शाम छह बजे महाआरती के साथ शुभारंभ होगा।

Advertisement

कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए जेठमल रंगा ने बताया कि महाआरती के बाद सायं साढ़े छह बजे से भजन संध्या का कार्यक्रम है जिसमें कोलकाता एवं बीकानेर के सुप्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।

उन्होंने बताया कि 5 सितम्बर सुबह 7 बजे ध्वजा यात्रा तथा महाप्रसाद का कार्यक्रम है। इसी दिन शाम 4 बजे शैलेश पुरोहित बाबा की जीवन कथा संकीर्तन कहेंगे। कथा समापन के बाद 6 सितम्बर सुबह 4 बजे हवन किया जाएगा।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari